लखीमपुर-खीरी: घर में घुसकर नकदी समेत जेवर ले गए चोर, 15 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुरृ-खीरी, अमृत विचार: घटनाओं को छुपाने में माहिर धौरहरा पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले की पंद्रह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि पीड़ित ने घटना के अगले दिन ही पुलिस को तहरीर देने का दावा किया है। 

गांव महराजनगर निवासी अबरार ने बताया कि चार अप्रैल की रात उसके घर चोर घुस आए और नकदी व जेवर चोरी कर ले गए थे। घटना के अगले दिन उसने गांव के ही फिरोज और सीतापुर जिले के थाना व कस्बा तंबौर निवासी मेहताब के खिलाफ थाना धौरहरा पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। वह आज कल करते हुए टरकाती रही।

पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: आपसी संघर्ष में दो युवा तेंदुओं की मौत, अलग-अलग खेतों से बरामद हुए शव 

संबंधित समाचार