अयोध्या: घुप अँधेरे में बीती चार मजरों की दो हजार आबादी की रात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपभोक्ता घनघनाते रहे घंटी, न जेई न लाइनमैन ने सुनी 

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। मसौधा ब्लॉक के नैपुरा नहरी समेत चार मजरों की  2000 आबादी गुरुवार रात भर अंधेरे में रही। विद्युत आपूर्ति के लिए उपभोक्ता पावर हाउस से लेकर अधिकारियों व लाइनमैन का फोन घनघनाते रहे लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।
  
विद्युत उपकेंद्र मसौधा अंतर्गत स्थित भरतकुण्ड फीडर के नैपुरा नहरी, दुबे का पुरवा, तिवारी का पुरवा, नहकऊ का पुरवा की करीब 2000 की आबादी रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसे लेकर  नैपुरा नहरी के पंकज सिंह, कमलेश सिंह, लाल बहादुर यादव, दूबे का पुरवा के इंद्रासन दुबे, राजेश दुबे, महेश दुबे, ओमप्रकाश दुबे, तिवारी का पुरवा के राम निहाल निषाद, राम जग पाल, सुनील पाल, रिंकू पाल आदि ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे बिजली चली गई फिर लौट कर नहीं आई। रात में जब बिजली नहीं आई तो लाइनमैन को फोन लगाया गया। लाइमैन ने बताया सुबह बिजली ठीक होगी। बताया कि जेई ने तो फोन ही नहीं उठाया। 

इस संबंध में संविदा लाइनमैन बब्लू ने बताया कि भरतकुण्ड फीडर पर कोई लाइनमैन नहीं है इसलिए यदि कोई फाल्ट हो जाती है तो समय से ठीक नहीं हो पाता। विद्युत उपकेंद्र मसौधा के अवर अभियंता राजेश प्रसाद से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना फोन व्यस्त कर दिया। अभी तक इलाके में आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: एयरपोर्ट पर 11 जुलाई तक रात में विमानो का संचालन बंद, एक दर्जन से अधिक उड़ानों पर असर

संबंधित समाचार