रायबरेली: डिप्टी सीएम की सभा में आंधी से मची भगदड़, पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओ ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के भाषण के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई, जब तेज आंधी आने से टेंट उड़ने लगा। पंडाल के नीचे बैठे लोगों ने जैसे तैसे बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। वही पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता पंडाल में पाइपों को संभालते दिखाई दिए।

रिफॉर्म क्लब में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शिरकत करने के कुछ देर बाद ही तेज हवा चलने लगी। धूल भरी तेज आंधी ने सम्मेलन को किरकिरा कर दिया। टेंट के पर्दे उड़ने लगे। कहीं-कहीं पुलिसकर्मी खुद तंबू पकड़ते नजर आए। अधिकांश लोग अपनी अपनी सीट छोड़कर पंडाल से बाहर निकल गए। इस दौरान जैसे तैसे कार्यक्रम हुआ।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा

संबंधित समाचार