WPL 2026 का रोमांचक फाइनल... आमने-सामने होंगी दोनो bestfriend: RCB vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 फरवरी को खिताबी जंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लीग स्टेज टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में पहुंच चुकी थी। अब 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महामुकाबला होगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।

RCB की कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं, जबकि दिल्ली की कमान जेमिमाह रोड्रिग्स संभाल रही हैं। दोनों टीमों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फैंस को एक धमाकेदार फाइनल की उम्मीद है।

RCB ने पहले भी ट्रॉफी जीती है, जबकि दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत पाई। RCB ने 2024 में WPL का टाइटल अपने नाम किया था, लेकिन पिछले दो सीजन में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। इस बार वे दूसरी बार चैंपियन बनने के मूड में हैं। वहीं दिल्ली के पास पहली बार ट्रॉफी उठाने का सुनहरा मौका है—उनकी टीम हर सीजन फाइनल तक पहुंची है, जो उनकी कंसिस्टेंसी दिखाता है।

एलिमिनेटर में दिल्ली की धमाकेदार जीत

एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168/7 का स्कोर बनाया। बेथ मूनी की संघर्षपूर्ण अर्धशतक (62*) के बावजूद वे बड़ा टोटल नहीं खड़ा कर सके। जवाब में दिल्ली ने शेफाली वर्मा, लिजेल ली और कप्तान जेमिमाह रोड्रिग्स की उम्दा पारियों से लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह जीत दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी और टीमवर्क का शानदार उदाहरण थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लोकसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच तीसरे दिन भी गतिरोध बरकरार : कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित, निशिकांत ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
काशी में कांग्रेस का 8 फरवरी को संविधान संवाद सम्मेलन, 'भारत-अमेरिका ट्रेड डील, मणिकर्णिका घाट' समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
नरवणे के 'संस्मरण' की प्रति लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी : प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सदन में आते ही उन्हें करूंगा भेंट
UP: गलत दिशा से ट्रैक्टर-ट्राली ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक की मौत