Bareilly News : बरेली जंक्शन पर अवैध वेंडरों की भरमार, 'सेटिंग' से ट्रेनों में चल रहा कारोबार; यात्रियों से हो रही बदसलूकी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

प्लेटफॉर्म खत्म होते ही ठोकर के पास से ट्रेनों में चढ़ते हैं अवैध वेंडर

बरेली जंक्शन और ट्रेनों में सांठगांठ से अवैध वेंडरों का कारोबार चल रहा है। आउटर से ट्रेनों में चढ़कर ये वेंडर यात्रियों से मनमाने दाम वसूलते हैं और बदसलूकी करते हैं।

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन और ट्रेनों में बड़ी संख्या में अवैध वेंडर सामान बेच रहे हैं। जंक्शन के प्लेटफॉर्म जहां खत्म होते हैं, वहां ठोकर के पास से कई अवैध वेंडर ट्रेनों में सवार हो जाते हैं। ट्रेन अगले स्टेशन पर पहुंचते ही उतर जाते हैं और दूसरी ट्रेन से जंक्शन की ओर लौट आते हैं।

सामान बेचते समय कई बार निर्धारित कीमत से अधिक रुपये मांगने की शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं। यात्री विरोध करे तो बहस और बदसलूकी तक की नौबत आ जाती है। अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलने पर कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म और ट्रेनें खाली नजर आती हैं, लेकिन कार्रवाई खत्म होते ही फिर वही गतिविधियां शुरू हो जा जाती हैं। सबसे गंभीर आरोप जीआरपी, आरपीएफ और स्टेशन से जुड़े कर्मचारियों से कथित सांठगांठ को लेकर लगाए जा रहे हैं। 2023 में बरेली जंक्शन पर पकड़े गए अवैध वेंडरों को कार्रवाई के बिना छोड़ने के मामले में आरपीएफ के तत्कालीन थाना प्रभारी और एक एएसआई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो चुकी है। रेलवे ने अधिकृत वेंडरों की पहचान के लिए क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र की व्यवस्था की है। इसके बावजूद बरेली जंक्शन पर अवैध वेंडरों की मौजूदगी रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

समय-समय पर आरपीएफ अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद आगे से अवैध वेंडर चढ़ते होंगे, लेकिन ट्रेन में भी बीच-बीच में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाता है। अवैध वेंडर पर कार्रवाई की जाती है। - भानुप्रताप सिंह, स्टेशन अधिक्षक।

ये भी पढ़ें - Shahjahanpur News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर के पैर में लगी गोली, नाबालिग साथी भी गिरफ्तार

संबंधित समाचार