GT vs RCB, IPL 2022: पंजाब ने बेंगलुरु को 54 रनों से किया पराजित, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जानी बेयरस्टो (66) और लियाम लिविंग्स्टन (70) के विस्फोटक अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 54 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन का मजबूत …

मुंबई। जानी बेयरस्टो (66) और लियाम लिविंग्स्टन (70) के विस्फोटक अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 54 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर बेंगलुरु के चैलेंज को 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रनों पर रोक दिया।

पंजाब की 12 मैचों में यह छठी जीत है और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। बेंगलुरु को 13 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह चौथे स्थान पर बरकरार है। बेंगलुरु को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : केकेआर को बड़ा झटका, चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए पैट कमिंस 

संबंधित समाचार