मुरादाबाद: भाई से कहासुनी में किसान ने की आत्महत्या, खाया जहरीला पदार्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर के साबाद थाना क्षेत्र में किसान की मेढ़ पर लगे पेड़ उसके भाई ने कटवा कर बेच दिए। इससे किसान और उसके भाई में कहासुनी हुई। किसान ने भाई से नाराज होकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर के साबाद थाना क्षेत्र में किसान की मेढ़ पर लगे पेड़ उसके भाई ने कटवा कर बेच दिए। इससे किसान और उसके भाई में कहासुनी हुई। किसान ने भाई से नाराज होकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साबाद थाना क्षेत्र में भूकन सिंह (60) किसान थे। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से किसान के खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ों को लेकर किसान का भाई से विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत किसान ने पुलिस से भी की थी, मगर समाधान नहीं निकला था। सोमवार को किसान के भाई ने पेड़ कटवा कर व्यापारी को बेच दिए।

इसे लेकर किसान और उसके भाई में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर किसान ने दोपहर दो बजे जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शाम चार बजे किसान की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: शीशा व्यापारी को साइबर ठग ने लगाया 99 हजार का चूना

संबंधित समाचार