रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर खेत में मिला युवक का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सतांव/रायबरेली, अमृत विचार। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के सेनी मजरे भीतरगाँव में मंगलवार की सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेतों में एक निजी नलकूप के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। घटनास्थल पर ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुँची गुरुबक्शगंज पुलिस व क्षेत्राधिकारी लालगंज अनिल कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेनी मजरे भीतरगाँव गाँव निवासी 35 वर्षीय रामबाबू पुत्र स्व. चन्द्रिका पासी दूसरों के खेत बटाई पर लेकर खेती का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था।

रामबाबू ने गाँव के ही कल्लू पासी का खेत बटाई पर ले रखा था और सोमवार की रात उन्ही खेतों में गेहूँ की फसल की मड़ाई कराने गया था। रात लगभग 12 बजे फसल की मड़ाई के बाद वह बाइक द्वारा खेत से घर वापस जा रहा था, लेकिन वह घर नही पहुँचा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गाँव के बाहर एक निजी नलकूप के पास रामबाबू का शव व उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी।

ग्रामीणों की सूचना पर परिवारजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गुरुबक्शगंज पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायती पत्र मिलने आवश्यक कार्यवाही की जायेगी

 

ये भी पढ़े :जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार