बरेली: 13 ब्लॉक में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र, किराये के भवनों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र होंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। लंबे समय से जिले में किराये के भवन में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को बंद किया जाएगा। इन सभी केंद्रों को अलग-अलग ब्लाकों में जमीन खरीदकर उन्हें वहां पर संचालित किया जाएगा। सीएमओ डा. बलवीर …

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। लंबे समय से जिले में किराये के भवन में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को बंद किया जाएगा। इन सभी केंद्रों को अलग-अलग ब्लाकों में जमीन खरीदकर उन्हें वहां पर संचालित किया जाएगा।

सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि इस समय जिले में कुल 54 उपकेंद्र ऐसे हैं जो किराये के भवन में संचालित हैं। इनके लिए शासन से आदेश जारी किया गया था कि इन्हें खुद की जमीन पर संचालित किया जाए। ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें। पहले चरण में इस बार 25 केंद्रों को बनाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इस समय में जो 12 स्वास्थ्य उप केंद्रों को जमीन खरीदी गई है उसमें से तहसील सदर में 10 और आंवला में दो बनना है। बाकी के 13 स्वास्थ्य उपकेंद्र अब महत्वाकांक्षी ब्लाक में बनाए जाने हैं।

ये भी पढ़ें – बरेली: गन्ना किसानों के जीवन में कड़वाहट घोल रही मिठास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता