लखनऊ में बड़ा हादसा, कंटेनर का टायर बदल रहे परिचालक की दबकर मौत-ट्रक के ड्राइवर और खलासी की भी गई जान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के किसान पथ पर बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ एक परिचालक की कंटेनर के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीँ इस दुर्घटना में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। ये भीषण सड़क हादसा बिजनौर थाना क्षेत्र के अलीनगर खुर्द स्थित किसान पथ पर रविवार दोपहर को हुआ है। बताया जा रहा है कि टायर पंचर होने के बाद कंटेनर का परिचालक उसे बदल रहा था। इसी बीच पीछे से आये तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कंटेनर का टायर बदल रहे परिचालक की दबकर मौत हो गई। जबकि कंटेनर को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक-परिचालक की भी जान चली गई। 

5 - 2024-05-05T152000.338

हादसा इतना भीषण था कि परिचालक के शव को तकरीबन दो घंटे बाद काटकर निकला गया। बताया गया है कि कंटेनर को टक्कर मारने वाले ट्रक में चालक-परिचालक के अतिरिक्त एक और व्यक्ति सवार था जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर चार थानों की पुलिस, व कृष्णा नगर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी मौजूद हैं। पुलिस रास्ता क्लियर करवा रही है। 

ये भी पढ़ें -Kannauj Fire: यूनियन बैंक में लगी आग...लाखों का नुकसान, तीन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

संबंधित समाचार