Kannauj Fire: यूनियन बैंक में लगी आग...लाखों का नुकसान, तीन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में यूनियन बैंक में आग लग गई

कन्नौज, अमृत विचार। संदिग्ध अवस्था मे अचानक बंद बैक मे आग लग गई। आग देखकर ग्रामीणो में हडकंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाडियों ने आग पर काबू पाया।
 
थाना ठठिया के पट्टी गांव मे यूनियन बैंक है। रविवार को अवकाश के चलते बैंक बंद थी। करीब दस बजे बैंक से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसे देखकर ग्रामीणों मे हडकंप मच गया। आग ने थोडी देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश करने लगी। थोड़ी देर में आई दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में नाकाम साबित हुई तो दो गाड़ियां और बुलाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। शाखा प्रबंधक कौशल कुमार ने बताया कि बैंक मे जहां तक शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग से बैंक मे लगे कंप्यूटर, फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। 

ये भी पढ़ें- Chitrakoot में BJP में आने की खुशी में गजब बोले गए नेताजी, अड़ोसी पड़ोसी की चिंता... न करें, सुनकर हंस पड़े लोग

संबंधित समाचार