UPSSSC Recruitment 2024: बंपर वैकेंसी के लिए खुल गया रजिस्ट्रेशन लिंक, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो युवा यूपीएसएसएससी में ग्रुप सी के पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये उनके लिए काम की खबर है। दरअसल यूपीएसएसएससी के इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया गया है। इसके आवदेन शुरू हो चुके हैं जिसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मई 2024 है। 

पद
बता दें ये पद ग्रुप सी के हैं और इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3446 पद भरे जाएंगे। सेलेक्शन के लिए कई चरण की परीक्षा देनी होगी। 

ऐसे करें आवेदन
बता दें इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। यहीं से आप डिटेल और अपडेट भी पता कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर सेलेक्शन के लिए कई लेवल का एग्जाम देना होगा। इसमें मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन शामिल है। सभी चरण पार करने पर ही चयन अंतिम होगा।

सैलरी
इन पदों पर सैलरी महीने के 25 हजार रुपये से लेकर 81 हजार रुपये तक है। वहीं फीस भरने की आखिरी तारीख 7 जून 2024 है। 

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 25 रुपये शुल्क देना होगा। ये आरक्षित व सामान्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए सेम है। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
वे कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने एग्रीकल्चर या संबंधित फील्ड में बैचलर्स की डिग्री ली है साथ ही जिन्होंने यूपी पीईटी परीक्षा भी पास की है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है। 

ये भी पढे़- क्या नौकरी घोटाले बढ़ रहे हैं, इनसे अपनी सुरक्षा कैसे करें?