करंट अफेयर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

n हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 22 वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक शुभंकरमयूरका अनावरण किया। भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित यह शुभंकर ऊर्जा, आतिथ्य, एकता और खेल भावना का प्रतीक है। चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा। इस चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) द्वारा किया जा रहा है।

n हाल ही में तमिलनाडु के कन्याकुमारी निवासी 17 वर्षीय अश्वथ एस. भारत के 98 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Grandmaster-GM) बन गए। उन्होंने पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट 2026 में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म (GM Norm) प्राप्त किया। अश्वथ ने काले मोहरों से खेलते हुए अमेरिका के कन्नन वैद्यनाथन को पराजित कर ग्रैंडमास्टर बनने की सभी आवश्यक शर्तें पूरी कीं।

n हाल ही में उत्तराखंड को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और उल्लास (ULLAS)  नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। उत्तराखंड, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के बाद भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना।

n  हाल ही में दूरसंचार विभाग (DoT) की प्रमुख पहलसमृद्ध ग्राम: भारतनेट समर्थित एकीकृत फिजिटल सेवा वितरण मॉडलने WSIS पुरस्कार 2026 जीता। यह पुरस्कार एक्शन लाइन C6 - सक्षम वातावरण श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया। WSIS पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के नेतृत्व वाली विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन प्रक्रिया के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। ये पुरस्कार उन परियोजनाओं को मान्यता देते हैं, जो सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का प्रभावी उपयोग करती हैं।