अमोल काले बने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, संदीप पाटिल हारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चुनावों का भी नतीजा आ गया है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी अमोल काले ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज संदीप पाटिल को हरा दिया है। उन्होंने पाटिल को 25 मत से हराया। काले को 183, जबकि पाटिल को 158 मत मिले। काले …

नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चुनावों का भी नतीजा आ गया है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी अमोल काले ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज संदीप पाटिल को हरा दिया है। उन्होंने पाटिल को 25 मत से हराया। काले को 183, जबकि पाटिल को 158 मत मिले। काले एमसीए के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जीत के बाद अमोल काले ने कहा, ‘मैं संदीप पाटिल द्वारा भारतीय क्रिकेट के लिए किए योगदान का सम्मान करता हूं। हम उनके अनुभव का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हम केवल विरोधी थे प्रतिद्वंद्वी नहीं। संदीप के प्रति मेरा सम्मान हमेशा कायम रहेगा। वो एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और हम उनके अनुभव उपयोग करने में कतई नहीं हिचकेंगे।’ काले की जीत की संभावना शुरुआत से ही प्रबल थी। उन्हें सेलार के साथ-साथ शरद पवार गुट का समर्थन भी हासिल था।

संदीप पाटिल ने चुनाव में हार के बाद अमोल काले को शुभकामनाएं दीं। कहा कि वो मुझसे जैसी मदद चाहेंगे मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं। मैं और मेरी टीम हार स्वीकार करती है। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी रहा। मैं पूरे दिल से नई कार्यकारिणी का सहयोग करूंगा और आशा करता हूं कि वो मुंबई क्रिकेट को आगे लेकर जाएंगे।

आपको बता दें कि संदीप पाटिल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चयन समिति के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने 29 टेस्ट और 45 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का भी पाटिल के पास अनुभव है। वो भारत, कीनिया और ओमान की टीमों को कोचिंग दे चुके हैं। साल 2003 में उनकी देखरेख में ही कीनिया की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

ये भी पढ़ें : मुथैया मुरलीधरन ने कहा- रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में बेजोड़ लेकिन टी20 में स्तरीय प्रतिस्पर्धा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म