Google करने जा रहा है ये बड़े बदलाव,आखिर क्यों हटा रहा वॉयस फीचर
नई दिल्ली। Google अपने यूजर्स के बहतर एक्सपीरियंस के लिए नए अपडेट हर बार लाता रहता है। यह भारत में भी अलग अलग सेवाए देता रहता है। जिसमें Gmail, Google Photos, google play store जैसी सुविधाएं मिलती है। आज ऐसे ही एक फीचर्स की बात कर रहे हैं, जिसे हाल ही में बंद कर दिया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
गू्गल ने बंद कर दिया यह फीचर
Google Voice अपडेट ने Android और iOS दोनों पर ऐप से एक फीचर हटा दिया है। ये फीचर स्मार्ट रिप्लाई सजेशन है, जिसे फरवरी 2022 में Google Voice ऐप में पेश किया था। Google ने सुविधा को हटाने के लिए कोई विशिष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया है और ऐसा लगता है कि यह सर्वर-साइड बदलाव है। यह Google Voice ऐप में "Type a message" फ़ील्ड के ऊपर दिखाई देते हैं। स्मार्ट रिप्लाई फीचर के साथ यूजर्स इन पिल्स पर टैप करके तुरंत मैसेज भेज सकते थे।
Google ने क्यों हटाया ये फीचर, जाने वजह
Google वॉयस को एंटरप्राइज़ कॉलिंग सर्विस के रूप में माना जाता है जो खास तौर व्यवसायों के लिए पेश किया गया है। ऐसे में texting को इतना प्राथमिकता नहीं दी जाती है, क्योंकि ऐप में RCS समर्थन की कमी बनी रहती है। कंपनी द्वारा Google Voice ऐप से स्मार्ट रिप्लाई को हटाने का यह एक कारण हो सकता है।
Google इसे एक सिस्टम-लेबल फीचर के रूप में देख सकता है और हो सकता है कि इसे हर पर्सनलाइज्ड ऐप के लिए अलग से लागू न करें। यूजर्स अभी भी Google मैसेज, जीमेल और यहां तक कि Google डॉक्स कॉमेंट में स्मार्ट रिप्लाई को एक्सेस कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना की जारी