प्रयागराज: मवेशियों से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, चालक समेत दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र के बैहराना इलाके में पुलिस ने शनिवार को तस्करी के लिए जा रही मवेशियों से भरी ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बैरहना चौराहे के पास बांगड़ धर्मशाला के फ्लाईओवर पर एक ट्रक गोवंश से भरी जा रही है।

जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से ट्रक को रोककर तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी के दौरान ट्रक में एक दर्जन से अधिक गोवंश भरे थे। ट्रक फ्लाईओवर पर नैनी से झूंसी की तरफ जा रहा था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के समर्थकों ने प्रचार की दौरान की फायरिंग, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन

 

संबंधित समाचार