अरुणाचल प्रदेश ने गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उगते सूरज की भूमि कहलाने वाले अरुणाचल प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर निकाली गई राज्य की झांकी में रोमांचकारी, खेल, पारिस्थितिकी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।

अरुणाचल प्रदेश रणनीतिक रूप से भारत के पूर्वी भाग में स्थित है, जो भूटान, चीन और म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है। झांकी के आगे वाले हिस्से में ऑर्किड से सजे हरे-भरे परिदृश्य के बीच डोनी पोलो हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार और राज्य पक्षी हॉर्नबिल को दर्शाया गया था।

इसके आगे के हिस्से में शापांग यावंग मनु पोई (एक नृत्य महोत्सव) और 1962 के युद्ध स्मारक को चित्रित किया गया था। झांकी के साथ पारंपरिक परिधानों में राज्य की प्रमुख जनजातियों के लोग भी थे। 

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस परेड: असम की झांकी में लाचित बोड़फूकन, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक 

संबंधित समाचार