कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 377 रुपये की गिरावट के साथ 59,864 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 377 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,864 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

इसमें 9,148 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,977.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल का समर्थन करना नेहरू, पटेल और आंबेडकर के निर्णयों के खिलाफ खड़ा होना होगा: अजय माकन

संबंधित समाचार