एचसीएलटेक और सिस्को ने पेश की ‘परवेसिव वायरलेस मोबिलिटी ऐज-ए-सर्विस’ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज और नेटवर्क दिग्गज सिस्को ने ‘परवेसिव वायरलेस मोबिलिटी ऐज़-ए-सर्विस’ शुरू करने की घोषणा की है। यह विभिन्न उद्योगों के लिए सुरक्षित और निर्बाध उद्यम-व्यापी संपर्क स्थापित करेगी। 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सेवा एचसीएलटेक की प्रबंधित नेटवर्क सेवा विशेषज्ञता को सिस्को की अल्ट्रा-रिलायबल वायरलेस बैकहॉल (यूआरडब्ल्यूबी) प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ती है ताकि नेटवर्क का एक ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार किया जा सके जो मजबूत संपर्क प्रदान करे। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ एचसीएलटेक और सिस्को ने व्यापक वायरलेस मोबिलिटी को सेवा के रूप में पेश किया है... यह विविध उद्योगों के लिए सुरक्षित और निर्बाध उद्यम-व्यापी संपर्क स्थापित करेगी।’’ 

ये भी पढ़ें- फोन पर बातचीत करना होगा अब और मजेदार! गूगल लाया नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

संबंधित समाचार