रामपुर : होली पर संभलकर खाएं गुजिया नहीं तो हो सकतें हैं बीमार

होली आ गई नजदीक खाद्य विभाग को आदेश का इंतजार

रामपुर : होली पर संभलकर खाएं गुजिया नहीं तो हो सकतें हैं बीमार

रामपुर, अमृत विचार। होली करीब आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। बाजारों में मिलावट वाला मावा,पनीर और कचरी-पापड़ की खरीदारी शुरू हो गई है। लेकिन, खाद्य  सुरक्षा विभाग को उच्चधिकारियों के आदेश का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

बता दें कि रमजान शुरू हो चुके हैं होली आने वाली है, लेकिन जिसमे लोग गुजिया सबसे ज्यादा खाते हैं। उसके लिए बाजारों में मावा और पनीर  बिकना शुरू हो गया है। मुनाफाखोर कमाई के लालच में त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ा देते हैं। मिलावटी चीजे खाने से कई बार लोग बीमार पड़ जाते हैं। मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए  खद्य विभाग को अब प्रशासन के आदेश का इंतजार है। उसके बाद ही अधिकारी मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाएंगे,लेकिन बाजारों में  एक बार फिर से तेल, मसाले, दूध, रिफाइंड, खोया, पनीर आदि की बिक्री बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है। यह मिलावट लोगों को बीमार डाल सकती है। इस  बार त्योहार के मौके पर कचरी,पापड़ 50 से लेकर 300 रुपये किलो तक तक बाजार में बिक रहे हैं।

खाद्य विभाग छापेमारी के नाम पर करता है खानापूर्ति
खाद्य विभाग छापेमारी के नाम पर  खानापूर्ति करता है। एक दो छोटे दुकानदारों पर जाकर उनके नूमने लेने के बाद प्रयोगशाला के लिए भेज दिए जाते  हैं। लेकिन बड़े-बड़े  मिठाई वालों को छोड़ दिया जाता है। शहर में अधिक दुकानों पर होली का त्योहार नजदीक आते ही गुजिया से लेकर बनी हुई नमकीन तक तैयार होकर सज गई है। जिसके बाद धड़ल्ले से बेचा जा रहा  है लेकिन अभी तक खाद्य विभाग सक्रिय नहीं हुआ है। लोगों ने नमकीन और अन्य सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। होली से एक दो दिन पहले विभाग सक्रिय होने के बाद दुकानों पर छापेमारी करके नूमनों को लैब भेज दिया जाएगा। यह लोग जनता की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करते हैं।

दूधियों पर खाद्य विभाग नहीं करता कोई कार्रवाई
जिले में सैकड़ों की संख्या में दूधिए लोगों के घरों पर दूध लेकर आते हैं। उनको अच्छा दूध देने के नाम पर 50 से 60 रुपये तक का एक किलो दूध देते हैं लेकिन उसमे भी मिलावट लोगों को लोगों को धोखा दे रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में दूधिये दिन भर लोगों के घरों पर आते -जाते रहते हैं लेकिन विभाग द्वारा ऐसे दूधवालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
  
होली पर संभलकर खाएं गुजियां
विभाग द्वारा नियमित रुप से छापेमारी की जा रही है। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विभाग पूरी तरह सजग है। इसके लिए शासन से आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-सुनील शर्मा, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

बोले दुकानदार
रमजान में जो पहले चहल-पहल देखने को मिलती थी। वह अब नहीं देखने को मिल रही है। मंहगाई की वजह से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। एक बार फिर लोग घरों पर चिप्स, पापड़ आदि बनवाने लगे हैं। -विभोर अग्रवाल

रमजान में इस बार बाजारों में चहल पहल कम है। कचरी, पापड़ के दामों में उछाल आया है। रोजों को लेकर बाजारों में अच्छी वैरायटी है। लेकिन, महंगाई के कारण बाजार में ग्राहक नहीं है, लोग दाम पूछकर आगे बढ़ जाते हैं। -अर्पित अग्रवाल

ये भी पढ़ें : रामपुर : नवीन मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनर हटवाने के निर्देश