रामपुर : नवीन मंडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनर हटवाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्रवार 152 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। 25 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का अवलोकन कर रहे हैं। संदिग्ध लोगों और मतदान केंद्रों के आसपास से जानकारी जुटाई जा रही है। डूंगरपुर स्थित नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और मंडी में मतगणना होगी। इसके लिए तैयारियां कराई जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव क्षेत्र को 25 जोन में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वह स्वयं कई बार नवीन मंडी का निरीक्षण कर चुके हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बताया कि राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटवाने के निर्देश भी दिए हैं। रामपुर में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे और पूर्व मंत्री आजम खां ने लोकसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2022 में उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में घनश्याम सिंह लोधी ने भाजपा के टिकट पर जीती दर्ज की थी। 

वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर घनश्याम सिंह लोधी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाया है। बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर की बात पर भरोसा करें तो रामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत पांच दावेदारों ने आवेदन किया है। कहा कि बसपा प्रमुख का जो भी फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा। सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर का कहना है कि लोकसभा प्रत्याशी का टिकट पूर्व मंत्री आजम खां तय करेंगे।  

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां चल रही हैं। मतदातओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैलियां भी निकलवाई जा रही हैं। लोकसभा क्षेत्र को 25 जोनल और 152 सेक्टर में बांटा गया है और मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। - जोगिन्दर सिंह, जिलाधिकारी

संबंधित समाचार