आज का राशिफल। 28 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 28 अप्रैल, 2024

मेष

आज अपने सिद्धान्त को लेकर जड़ व्यवहार रखने से हानि हो सकती है। आप इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ कड़वाहट हो सकती है। नया कारोबार आज शुरू न करें। छात्र नए अनुभव और ज्ञान को सीखने में रुचि लेंगे।

वृष

आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखना चाहिए। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। हर कार्य में जल्दबाज़ी और लापरवाही से बचना चाहिए। फोन और इन्टरनेट पर कुछ समस्या हो सकती है। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए।

मिथुन

आज व्यापार में आप बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपको काम करने में आसानी में होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त होगा। आज आप घर की मरम्मत से जुड़े कार्य कर सकते हैं।

कर्क

आज किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय रहते आप अपना काम पूर्ण करने का प्रयास करें। पिता के मार्गदर्शन से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह

आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में अशान्ति का माहौल हो सकता है। बच्चों पर गुस्सा निकालने से बचें। आज आपको तनाव से बचने के लिये योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।

कन्या

आज कारोबार में सावधानी पूर्वक निवेश करें। कड़वे वचन बोलने से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। आज आपको संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्वास के रोग परेशान कर सकते हैं।

तुला

आज वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जायेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। अपने करियर को लेकर नई योजना बनायेंगे।

वृश्चिक

आज आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी पर भी बहुत भरोसा न करें। रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें।

धनु

आज आपकी कार्यशैली में सुधार आयेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। अपनों से बड़ों का सम्मान करें। आप नया ज्ञान सीखने का प्रयास करेंगे। बाहरी विवादों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

मकर

आज नया रोजगार शुरू करने के लिए दिन सही नहीं है। स्वजनों की अनदेखी के कारण आपको बुरा लगेगा। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। भाग्य आज आपका साथ नहीं दे रहा है। इसीलिए आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिए।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। बच्चों के साथ आज बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

मीन

आज प्रेम संबंधों को लेकर विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के जिद्दी व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

 

 

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: औरैया में शिवपाल यादव बोले- उत्पीड़न करने वालों का नाम लाल स्याही से लिखकर रखें
बाराबंकी में शुरू हुआ बैलेट यूनिट में प्रत्याशियों के नाम और चिन्ह लगाने का काम, जिला निर्वाचन अधिकारी ने समझाई बारीकियां
Exclusive: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप की हैट्रिक; सपा व बसपा से मिल रही कड़ी चुनौती...
Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी गायक पवन सिंह के पास है 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति, काराकाट से लड़ रहे चुनाव
केजरीवाल की जमानत मिलने पर बोले अशोक गहलोत-'सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य'
बरेली: भाजपा नेता से डायल 112 पर तैनात सिपाही ने की अभद्रता, मामले की जांच में जुटी पुलिस