23 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज परिवारजनों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
वृष-
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में परेशानी उठानी पड़ेगी। नए कार्यों की योजना बनाना उचित नहीं है।
मिथुन-
आज घर के कार्यों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। दोस्तों के साथ आप पार्टी के लिए जा सकते हैं। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।
कर्क-
आज आपके विचारों का लोग विरोध कर सकते हैं। अधिकारी आपसे अधिक काम की अपेक्षा रखेंगे।
सिंह-
आज आप नए कार्यों में रुचि लेंगे। प्रेम विवाह में जल्दबाजी करने से बचें। पिछले समय से चली आ रही समस्या को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
कन्या-
आज पारिवारिक संबंधों को आप अत्यधिक महत्त्व देंगे। योग और व्यायाम से आपका मन और तन दोनों ही स्वस्थ रहेंगे।
तुला-
आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद का ऑफर मिल सकता है। कारोबार में निवेश कर सकते हैं।
वृिश्चक-
आज दूसरों पर एकतरफा विश्वास करने से बचें। नजदीकी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। निर्माण कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे।
धनु-
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार आयेगा। यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित होते हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
मकर-
आज आप थोड़ा उदास रहेंगे। प्रेम संबंधों को संतुलित रखने का प्रयास करें। नजदीकी लोगों से भी बातें सोच-समझकर ही करें।
कुंभ-
आज आप अत्यन्त सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
मीन-
आज व्यवसाय में आपको अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना होगा। अपने सहकर्मियों पर नाराज हो सकते हैं।
