बरेली की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली: प्रवीण सिंह ऐरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली लोकसभा क्षेत्र से सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने शनिवार को शहर और देहात के इलाकों में जनसंपर्क किया। उन्होंने बरेली कॉलेज गेट से कालीबाड़ी होते हुए विष्णु वाल सदन, काली मंदिर से संजीव गुप्ता के निवास से मिर्ची वाली गली से होली चौराहा से सिकलापुर फर्नीचर मार्किट से होते हुए पुराने रोडवेज और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से परिवर्तन के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इंडिया गठबंधन से डर गई है। इसलिए सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। पर हमें यकीन है इस बार बरेली की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस मौके पर दिनेश यादव, रोहित राजपूत पूर्व पार्षद, अजहर कुरैशी, ऋषि यादव, अजय कुमार सिंह, ओमकार सिंह, गीता राणा आदि मौजूद रहे।

पूर्व मेयर ने मांगा वोट
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने शास्त्री नगर, सुर्खा, राजेन्द्र नगर, गांधी नगर, मिशन कंपाउंड आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और जनता से वोट मांगे। इस मौके पर पीलीभीत से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, पार्षद शमीम अहमद, पूर्व पार्षद नदीम, एडवोकेट संजय सक्सेना, माधवी दास, राहुल दास, संजीव कश्यप, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: बुखार के साथ फैरिन्जाइटिस की चपेट में आ रहे लोग, जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 40 से 50 मरीज

 

संबंधित समाचार