Bareilly News: मेथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में आज सभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर दो बजे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में सभा करेंगे। शनिवार को पूरे दिन सपा के नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने सभा में भारी भीड़ जुटने का दावा किया है।

शनिवार दोपहर सपा के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान,पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, रवींद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता साजिद खां, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, कलीमुद्दीन आदि सपा नेताओं जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: बुखार के साथ फैरिन्जाइटिस की चपेट में आ रहे लोग, जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 40 से 50 मरीज

 

संबंधित समाचार