Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से एयरफोर्स क्वार्टर में लगी आग, सार्जेंट के बेटे की जिंदा जलकर मौत...मानसिक बीमारी से था ग्रसित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सार्जेंट के बेटे की जिंदा जलकर मौत

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के शार्ट सर्किट से एयरफोर्स क्वार्टर में आग लग गई। आग लगने से सार्जेंट के बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मूलरूप से उत्तराखंड के पाैड़ी गढ़वाल के भगनपुर निवासी प्रमोद कुच्छाल वतर्मान में चकेरी एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात है। उनका बेटा आरुष (10) डाउन सिंड्रोम बीमारी से ग्रसित था। बुधवार रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया।

वह परिजनों को बुलाने के लिए आवाज तक नहीं दे सका। इधर, गुरुवार सुबह छह बजे परिजनों की जब नींद खुली, तब उन्होंने कमरे से धुंआ निकलता देखा। इस पर दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के छोटे भाई आदित्य समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पहले से शादीशुदा हाेने के बाद भी बेसहारा बताकर इंजीनियर को फंसाया...फिर किया ये काम, जानकर सब हो गए दंग

संबंधित समाचार