बरेली: युवक की हत्या कर शव खाली पड़े प्लॉट में फेंका, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/कैंट, अमृत विचार। बरेली/कैंट, अमृत विचार। गुरुवार तड़के थाना क्षेत्र के कांधरपुर में युवक की हत्या कर शव खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर कैंट पुलिस व एसपी सिटी, सीओ प्रथम पहुंचे। वहीं फील्ड यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक कैंट के झील गौटिया का निवासी  है।

थाना कैंट के झील गौटिया निवासी 30 वर्षीय हरीओम पटेल पुत्र स्वर्गीय शिव प्रशाद रेता बजरी की दुकान पर मजदूरी करता था। रात को सात बजे के बाद खाना खाकर टहलने की बात कह कर घर से निकला। आज सुबह उसका शव कांधरपुर में खाली प्लॉट में पड़ा देखा गया।

लोगों ने इसकी सूचना परिवार को दी। जब परिवार को इसका पता चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतक दो भाई और दो बहने थे। उसका बड़ा भाई सऊदी अरब में काम करता है। वह मां और भाभी के साथ रहता था

यह भी पढ़ें- बरेली में ठगी का नया पैंतरा, लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 99 हजार रुपए...आप भी हो जाएं सतर्क

संबंधित समाचार