बरेली में ठगी का नया पैंतरा, लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 99 हजार रुपए...आप भी हो जाएं सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: लिंक खोलते ही युवक के खाते से 99 हजार रुपये उड़ गए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। बारादरी के कटरा चांद खां निवासी रोहित ने बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पुराना शहर में खाता है। 

27 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अलग अलग नंबरों से कॉल आई। इसके बाद यूपीआईडी का लिंक आया। लिंक खोलते ही खाता से 99 हजार 181 रुपये कट गए। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन जारी

संबंधित समाचार