Lok Sabha Chunav 2024: माइक्रो मैनेजमेंट के जरिये लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा...त्रिदेव की संरचना पर होगा काम

कानपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Lok Sabha Chunav 2024: माइक्रो मैनेजमेंट के जरिये लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा...त्रिदेव की संरचना पर होगा काम

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतिदिन तैयारियों में जुटी है। अब पार्टी माइक्रो मैनेजमेंट को हथियार बनाने जा रही है। आगे होने वाले सभी कार्यक्रम बूथ लेवल पर होंगे। इसको लेकर बूथ अध्यक्ष, बूथ का महामंत्री यानि बीएलए-2 और बूथ के मंत्री त्रिदेव की संरचना पर काम करेंगे। गुरुवार को उत्तर के जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। सभी कार्यक्रमों को बूथ विजय अभियान के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे के नेतृत्व में एक रेस्टोरेंट में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि भाजपा बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट कर चुनाव में उतरेगी। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए बूथ आवंटित कर दिए गए हैं।

सभी जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के प्रभारी, विधायक, पार्षद, बोर्ड एवं आयोग के सदस्य सभी को बूथों की जिम्मेदारी दे दी गई है। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर और 14 अप्रैल को बाबा साहब की जन्म जयंती पर हर बूथ पर टिफिन बैठक करेगी। सात अप्रैल से होने वाली नुक्कड़ जन-सभाओं जो कि प्रत्येक सेक्टर पर आयोजित होने जा रही हैं। जिसमें कानपुर महानगर उत्तर के 918 बूथों पर 150 से भी ज्यादा स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। उनकी भी जिम्मेदारी प्रमुख रूप से त्रिदेव  की ही होगी।

त्रिदेव घर पहुंचकर करेंगे संवाद

दीपू पांडे ने बताया कि पन्ना प्रमुख व त्रिदेव मिलकर बूथ पर सभी मतदाताओं के घर पहुंच कर सभी से सीधा संवाद करेंगे। आगामी चुनाव के लिए भाजपा  के पक्ष में मतदाता अपना मतदान करें। इसके लिए भी सभी मतदाताओं से आग्रह करेंगे। सभी पन्ना प्रमुख हर एक-एक घर पहुंच कर परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर लेकर सभी को सूचीबद्ध करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, संयोजक मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित, आनन्द राजपाल, अनूप अवस्थी, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई, अनुराग शर्मा, रंजीता पाठक, राघवेंद्र मिश्रा रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से एयरफोर्स क्वार्टर में लगी आग, सार्जेंट के बेटे की जिंदा जलकर मौत...मानसिक बीमारी से था ग्रसित