Kanpur: सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर गिरा वाईफाई टॉवर; मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। वाईफाई टॉवर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के बिरहनपुर गांव निवासी अजय सिंह उम्र 39 वर्ष पुत्र सरदार सिंह रूमा स्थित हुंडई के शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। बुधवार शाम वे पेशाब करके लौट रहे थे तभी तेज आंधी के चलते एक वाईफाई टॉवर गिर गया। टॉवर की चपेट में आने से वे बुरी तरह घायल हो गए। 

जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक अजय की पत्नी कस्तूरी, बड़े भाई विपिन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Auraiya: हाई टेंशन से निकली चिंगारी; गेहूं की 30 बीघा फसल जलकर राख, किसानों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

संबंधित समाचार