Exclusive: शहर में सर्वे शुरू; जहां होंगे जितने पर्यटक, वहां मिलेगी उतनी सुविधाएं व सैर-सपाटे के इंतजाम

Exclusive: शहर में सर्वे शुरू; जहां होंगे जितने पर्यटक, वहां मिलेगी उतनी सुविधाएं व सैर-सपाटे के इंतजाम

कानपुर, शिवप्रकाश मिश्र। पर्यटक संख्या के आधार पर शहर के पर्यटन स्थलों को विकसित करके पर्यटकों की सुख-सुविधा के साथ सैर-सपाटे के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन स्थलों पर आने वाले घरेलू व विदेशी पर्यटकों की गणना का काम शुरू किया गया है। नई दिल्ली की कंपनी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोक सेल्फ गवर्नमेंट (एआईआईएसजी) इस संबंध में सर्वे कर रही है। 

पहले चरण में शहर के छह पर्यटन स्थलों पर सर्वे किया जा रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटकों की संख्या के आधार पर विकास योजनाओं का खाका तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले पर्यटन स्थल का सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे का पहला चरण इसी जून माह में पूरा किया जाना है। 

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि शहर के पर्यटन स्थलों पर आने वाले शहरी व बाहरी पर्यटकों की गणना का काम एक जून से चल रहा है। पर्यटकों की संख्या के आधार पर ही पर्यटन स्थल पर सुविधा और विकास की रूपरेखा तैयार होगी। यह भी देखा जाएगा सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटकों का कितना योगदान है। 

सर्वे का पहला चरण जून में एक माह का होगा। दूसरा चरण 12 माह का है। दूसरे चरण की समयावधि एक अगस्त से 31 जुलाई 2025 तक रहेगी। जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार सर्वेयर कंपनी ने शहर में एक सुपरवाइजर और छह सर्वेयर को तैनात किया है, जो इस काम के लिए विकसित मोबाइल एप के माध्यम से गणना कर रहे हैं। सर्वे की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाएगी।

सर्वे के दूसरे चरण में इन बिंदुओं को देखा जाएगा

सर्वेयर पर्यटन स्थल पर फुटफॉल देखने के बाददूसरे चरण में यह पता लगाएंगे कि रेलवे, सड़क मार्गव हवाई मार्ग से आने वाले शहरीव बाहरी पर्यटक कितने हैं। पर्यटक रेस्टोरेंट, होम स्टे, पेइंग गेस्ट, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाऊस में कहां और कितनी संख्या में विश्राम करते हैं।

शहर के पर्यटन स्थलों के लिए अच्छा काम शुरू हुआ है। इससे सुख-सुविधाएं बढ़ेगी और विकास होगा। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य कराए जाएंगे। आगे चलकर होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, लॉज संचालकों के साथ बैठक होगी। उनके भी सुझाव लिए जाएंगे। - डॉ. अर्जिता ओझा, जिलापर्यटन अधिकारी

यह भी पढ़ें- Kanpur: इस वजह से बस अड्डे पर घंटों खड़ी रहतीं रोडवेज की एसी बसें...नहीं मिल पा रहे मुसाफिर