बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ, ग्रामीणों को राहत...कई गांवों में कर रहा था हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ककरहा रेंज में पांचवां तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में मंगलवार रात को एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। वन कर्मी तेंदुए को रेंज कार्यालय स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर आ गए। 

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के विभिन्न गांवों में तेंदुआ हमला कर रहा था। जिसको देखते हुए वन विभाग से गांव के लोग पिंजड़ा लगाने की मांग कर रहे थे। ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में भी तेंदुआ कई दिनों से दिख रहा था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया।

मंगलवार रात 10.30 बजे के आसपास एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों के स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि अब तक क्षेत्र में पांचवां तेंदुआ पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: धार्मिक टिप्पणी मामले में 1000 पर दर्ज हुआ केस, लेकिन नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

संबंधित समाचार