बहराइच: रामजी बने अध्यक्ष तो बाल कृष्ण महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव में देर शाम आये परिणामों में अध्यक्ष पद पर कांटे की लड़ाई रही। अन्ततः रामजी बाजपेई विजयी घोषित किये गए। जबकि राजेश शुक्ला रनर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी किशोरी लाल को पछाड़ कर जीत दर्ज की।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य ने अनुभव पाठक को पराजित किया। महामंत्री पद पर बाल कृष्ण मिश्र "बालू" ने मनीष श्रीवास्तव को मात दी। मध्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर पारस नाथ श्रीवास्तव व उमाकांत पाठक ने विजयश्री हासिल की।

20 

ट्रेजरार पद पर श्रवण कुमार पांडेय ने राजेश कुमार मिश्र को पीछे छोड़ दिया। इसी प्रकार संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर पंकज कुमार मिश्र व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद हेतु संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने विजय श्री हासिल की।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मिलावट के खिलाफ एफएसओ, एफएसडब्ल्यू टीमें सक्रिय; डेढ़ करोड़ से अधिक की खाद्य सामग्री की गई सीज

संबंधित समाचार