Noida Airport Inauguration: 25 साल का सपना आज बना हकीकत, पीएम मोदी आज करेंगे लोकार्पण
नोएडा (जेवर) का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है। लगभग 25 सालों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का औपचारिक उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले चरण (Phase-1) का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और विमान रखरखाव, मरम्मत एवं संचालन (MRO) सेंटर की नींव भी रखी जाएगी।
6.png)
कार्यक्रम का समय और एजेंडा
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे हवाई अड्डे का औपचारिक लोकार्पण होगा। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू मौजूद रहेंगे। लोकार्पण के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट परिसर में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
6.png)
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तीन बड़े पांडाल लगाए गए हैं। जनसभा में डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। वीवीआईपी एंट्री यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी कट पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होगी, जबकि आम लोगों के लिए किशोरपुर रूट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। पांच गेट बनाए गए हैं और 20 हजार वाहनों के लिए 15 से ज्यादा पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।
6.png)
कब शुरू होंगी उड़ानें?
एयरपोर्ट के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया गया है। कुल 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सुविधा अब उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। घरेलू व्यावसायिक उड़ानें और कार्गो ऑपरेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है।
ट्रांसपोर्ट और कनेक्टिविटी
एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाने के लिए NIA ने UP Roadways, Delhi Roadways, Uttarakhand और Rajasthan Roadways के साथ MoU साइन किए हैं। कुछ कैब कंपनियों से भी समझौता किया गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि जगहों से आने वाले यात्रियों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का 32वें किमी पर इंटरचेंज और 800 मीटर का एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पहले से तैयार है।
6.png)
NCR के लिए गेम चेंजर
पूरी तरह विकसित होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा और दिल्ली-NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। इससे इंडिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट पर दबाव काफी कम होगा। कार्गो हब के रूप में यह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा, टप्पल समेत आसपास के इलाकों के उद्योगों को निर्यात के नए रास्ते खोलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति देगा।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
पीएम की जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यमुना नदी में भी जल पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, जो लगातार गश्त करेंगे। मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए भी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
6.png)
गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा: “नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री शनिवार को लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।”
आज का यह दिन न सिर्फ नोएडा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के लिए विकास की नई उड़ान का प्रतीक है। बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और क्षेत्रीय आर्थिक उछाल — नोएडा एयरपोर्ट इन सबकी शुरुआत कर रहा है।
