आज का राशिफल। 04 मई, 2024

आज का राशिफल। 04 मई, 2024

मेष

आज व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों के रोग मुक्ति की संभावना है। जॉब में मनोवांछित उन्नति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी।

वृष

आज उच्च शिक्षा में अच्छी संभावना मिल सकती है। नए संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर असहजता दूर होगी। संतान के करियर की चिंता रहेगी।

मिथुन

आज आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। व्यर्थ के तनाव से स्वयं को दूर रखें। सरकारी कार्यों में अवरोध आएगा। व्यवसाय में लाभ की स्थिति कमजोर हो सकती है। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

कर्क

आज कुछ लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा न करें तो हितकर होगा। अनावश्यक मामलों में पड़ने से आपका समय बर्बाद हो सकता है।

सिंह

आज व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना अवश्य बना लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे।

कन्या

अाज आपके वाक चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आएगा,लेकिन उसे संभाल लेंगे।

तुला

अाज अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। संतान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। पहले लिए गए निर्णय आपको बदलने पड़ सकते।

वृश्चिक

आज आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। व्यापार में नए समझौते करने पड़ सकते है। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा।

धनु

आज ऑफिस के काम से आपको टूर करना पड़ सकता है। आशा से अधिक अच्छा परिणाम प्राप्त होने से उत्साहित रहेंगे। आप किसी कानूनी मामले को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे।

मकर

आज लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रखेंगे। मन से कमजोरी न मानें। कुटुंबजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में स्वीकृति बन सकती है।

कुंभ

आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर होंगी। गूढ़ ़विषयों का अध्ययन करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन

आज किसी उलझे हुए मामले को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्त्रियों को यूरिन संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है। परिवार और कामकाज में असंतुलन जैसी स्थिति रहेगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है।