पहले- पहले प्यार में: मतवाला मन भीग रहा है बूंदों के त्यौहार में…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आँखों में फागुन की मस्ती होठों पर वासंती हलचल मतवाला मन भीग रहा है बूंदों के त्यौहार में शायद ऐसा ही होता है पहले- पहले प्यार में पैरों की पायल छनकी कंगन खनका हर आहट पर चौंक–चौंक जाना मन का साँसों का देहरी छू-छूकर आ जाना दर्पण का खुद दर्पण से ही शरमाना और धड़कना …

आँखों में फागुन की मस्ती
होठों पर वासंती हलचल
मतवाला मन भीग रहा है
बूंदों के त्यौहार में
शायद ऐसा ही होता है
पहले- पहले प्यार में

पैरों की पायल छनकी कंगन खनका
हर आहट पर चौंक–चौंक जाना मन का
साँसों का देहरी छू-छूकर आ जाना
दर्पण का खुद दर्पण से ही शरमाना
और धड़कना हर धड़कन का
सपनों के संसार में

भंग चढ़ाकर बौराया बादल डोले
नदिया में दो पाँव हिले हौले-हौले
पहली-पहली बार कोई नन्ही चिड़िया
अम्बर में उड़ने को अपने पर खोले
हिचकोले खाती है नैया
मस्ती से मझधार में

जिन पैरों में उछला करता था बचपन
कैसी बात हुई कि बदल गया दरपन
होता है उन्मुक्त अनोखा ये बन्धन
रोम रोम पूजा साँसे चन्दन-चन्दन
बिन माँगे सब कुछ मिल जाता
आँखों के व्यापार में

  • डॉ कीर्ति काले

यह भी पढ़े-

हिन्दी हत्या: टेबल की जगह पहाड़ा और पायजामे में नाड़ा ढूँढते रह जाओगे…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म