पुडुचेरी की उपराज्यपाल सुंदरराजन, मुख्यमंत्री रंगासामी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया
पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिग्गज गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को दुख जताया। मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। सुंदरराजन ने अपने शोक संदेश में लिखा, ”महान स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने अपनी अनूठी आवाज …
पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिग्गज गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को दुख जताया। मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
सुंदरराजन ने अपने शोक संदेश में लिखा, ”महान स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने अपनी अनूठी आवाज से लाखों लोगों को प्रभावित किया।” सुंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल भी हैं।
उन्होंने गायिका के शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और मंगेशकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने भी गायिका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिष्ठित गायिका के निधन से एक खालीपन पैदा हो गया, जिसे भरना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें-
मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की ओर से “चादर” की पेश
