‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म डाउनलोड करने के चक्कर में कहीं डाटा न हो जाए लीक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं और इंटरनेट पर देखने का जरिया बना रखा है तो थोड़ा संभल जाएं। इन दिनों ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म ने पूरे भारत में धूम मचा रखी है। फिल्म देखने के लिए सिनेमा घरों में टिकट मिलने की होड़ मची हुई है जिस वजह से लोग इंटरनेट …

नई दिल्ली। अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं और इंटरनेट पर देखने का जरिया बना रखा है तो थोड़ा संभल जाएं। इन दिनों ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म ने पूरे भारत में धूम मचा रखी है। फिल्म देखने के लिए सिनेमा घरों में टिकट मिलने की होड़ मची हुई है जिस वजह से लोग इंटरनेट के माध्यम से फिल्म को डाउनलोड करने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन ऐसे में आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

ठगों ने इंटरनेट पर ठगी का जरिया बना रखा है। फिल्म को डाउनलोड करने के लिए सोशल मीडिया पर एक लिंक शेयर किया जाता है। लोग बिना कुछ सोचे समझे लिंक को खोल लेते हैं जिस कारण मोबाइल फोन को हैक कर डाटा लीक कर लिया जाता है।

गाजियाबाद साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार के अनुसार इस लिंक के बारे में शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि इससे संबंधित अभी एक भी केस सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस लिंक को ठगों द्वारा व्‍हाट्सऐप, फेसबुक और अन्‍य माध्‍यमों पर शेयर किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS पदों पर निकाली भर्तियां, आवेदन शुरु