IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का किया फैसला 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आठवें मुकाबले में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

टॉस के बाद अक्षर ने कहा घरेलू मैदान पर यह हमारा पहला मैच है, हम देखना चाहते हैं कि पिच कैसा खेलती है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। हार्दिक पंड्या की जगह मुम्बई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने कहा (हार्दिक) उनकी तबीयत ठीक नहीं है। आज मैं उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं। खेल में बहुत पॉज़िटिविटी है। हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। पिच अच्छी लग रही है। उन्होंने का कहा कि टीम में तीन बदलाव है आज के मैच में दीपक चाहर, बॉश और सैंटनर खेल रहे है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश):- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार 

मुम्बई इंडियंस (एकादश):- रोहित शर्मा, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शर्फ़ेन रदरफ़ोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, और जसप्रीत बुमराह। 

संबंधित समाचार