FIFA World Cup 2026: फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो ने 60 हजार मील का सफर तय किया, 115 घंटे रहे आसमान में

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

विश्व कप 2026 के दौरान फीफा अध्यक्ष ने तीन देशों के 16 शहरों का दौरा किया, 44 मैच देखे और सभी 16 स्टेडियमों में पहुंचे।

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के दौरान फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहा। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने करीब 60,000 मील (लगभग 95,400 किलोमीटर) की हवाई यात्रा की और कुल 115 घंटे विमान में बिताए। उनकी यात्रा का समापन न्यू जर्सी में खेले गए स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ।

तीन देशों के 16 शहरों का किया दौरा

विश्व कप के दौरान इन्फेंटिनो ने अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित मुकाबलों के लिए कुल 16 शहरों का दौरा किया। उन्होंने टूर्नामेंट के 44 मैचों को स्टेडियम में बैठकर देखा और सभी 16 विश्व कप स्टेडियमों में कम से कम एक-एक मैच की मौजूदगी दर्ज कराई।

हार्ड रॉक स्टेडियम में सबसे ज्यादा मैच देखे

मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में इन्फेंटिनो ने सबसे अधिक पांच मुकाबले देखे। टूर्नामेंट के दौरान 13 अलग-अलग दिनों में उन्होंने एक ही दिन दो-दो मैचों का आनंद लिया, जिनके लिए उन्हें सैकड़ों मील दूर स्थित शहरों के बीच लगातार यात्रा करनी पड़ी।

21 हवाई अड्डों से उड़ान, 23 बार पार की अंतरराष्ट्रीय सीमा

विश्व कप के दौरान इन्फेंटिनो के विमान ने 21 अलग-अलग हवाई अड्डों से उड़ान भरी या लैंडिंग की। सेमीफाइनल तक वह 23 बार अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पार कर चुके थे। केवल मैचों में शामिल होने के लिए उन्होंने 59,281 मील (95,403 किलोमीटर) की यात्रा की।

एक दिन में तय किए 5,772 मील

26 जून को इन्फेंटिनो ने सबसे लंबी यात्रा की। उन्होंने सुबह मियामी से डलास, फिर डलास से सिएटल की उड़ान भरी, जहां मिस्र और ईरान का मुकाबला देखा। इसके बाद उसी रात सिएटल से रवाना होकर अगली सुबह मियामी पहुंचे और वहां कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच मैच में शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः India Doping Cases 2026: देश में 15 जुलाई तक 78 डोपिंग मामले, यूपी और पंजाब सबसे आगे

संबंधित समाचार