मेरठ: लापता दो बच्चे पहुंचे दिल्ली, पुलिस ने की पूछताछ, तो कहा- घूमने का मन था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र से गायब हुए दोनों बच्चों को दिल्ली से बरामद किया गया है। दोनों अपनी मर्जी से बस में बैठकर दिल्ली गए थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिवारों को सौंप दिया है। एक की उम्र 12 साल और दूसरे की 14 साल है। घर बताया था खेलने जा …

मेरठ। जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र से गायब हुए दोनों बच्चों को दिल्ली से बरामद किया गया है। दोनों अपनी मर्जी से बस में बैठकर दिल्ली गए थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिवारों को सौंप दिया है। एक की उम्र 12 साल और दूसरे की 14 साल है।

घर बताया था खेलने जा रहा हूं

भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई जुनैद (12 साल) अपने दोस्त जुबैर (14 साल ) 12 मई की शाम को घर से निकले थे। जुनैद ने अपने घर बताया था कि वह पड़ोस में खेलने जा रहा है। जिसके बाद बच्चा घर नहीं लौटा। रात में परिजनों ने तलाश की। पता चला की पड़ोस का जुबैर भी अपने घर नहीं गया। दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई।

बच्चों के घरवालों ने 13 मई को पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया दो बच्चे लापता हैं। भावनपुर पुलिस परिजनों को लेकर दिल्ली पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया।

210 रुपए थे दोनों पर

दोनों ने पुलिस को बताया कि हम पर 210 रुपए थे। टेंपो से जेइ्र गांव से मेरठ पहुंचे उसके बाद बस में बैठकर दिल्ली पहुंच गए। वहां रात में पैदल भी चले। उसके बाद मस्जिद में जमीन पर सोए। दोनों ने बताया कि बस में बैठकर दिल्ली घूमने गए थे। वहां कुछ लोगों ने पूछा तो हमने दिल्ली का बताया। इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि दोनों को दिल्ली से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पढ़ें-बाराबंकी: 50 ग्राम मार्फिन के साथ चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, रेकी के बाद लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता