Bareilly News: अपहरण मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही शाही पुलिस, एक्स पर शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी के आदेश के बाद शाही पुलिस ने किशोरी के अपहरण रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आक्रोशित हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस अफसरों से शिकायत की है। 22 अप्रैल को शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा का मुर्तजा ले गया था। 

किशोरी के पिता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। आरोप है कि किशोरी के अपहरण में उसकी सहेली की भी भूमिका है। पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित गोरक्षा संगठन के हिंमाशु पटेल ने एक्स पर एडीजी, आईजी और बरेली पुलिस को पोस्ट किया है। उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाया है। हिमांशु ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस शांत बैठी है। पुलिस छह दिन बाद भी किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गृह मंत्री की जनसभा के लिए हार्टमन रामलीला मैदान देखने पहुंची एसपीजी

 

संबंधित समाचार