शाहजहांपुर: जमीनी विवाद में चाचा को पहले कुल्हाड़ी से काटा फिर गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। सिधौली थाना क्षेत्र के गांव बरौरा में भतीजों ने जमीन अपने नाम कराने को लेकर चाचा को कुल्हाड़ी से काटने के बाद दो गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस गांव में पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। 

जानकारी के अनुसार बरौरा गांव के लेखराज दो भाई थे। लेखराज अविवाहित थे। उनके भाई की शादी हो गई है। उनके पांच बच्चे हैं। लेखराज और उनके भाई के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। लेखराज अपने हिस्से की जमीन रिश्तेदारों को दे सकते थे, इस वजह से उनके भतीजे लेखराज पर नाराज रहते थे। अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार शाम को भतीजों ने चाचा लेखराज को निपटा देने के बारे में रणनीति बना ली। 

बताया जाता है कि खेत से जब लेखराज अपने घर आए तो पीछे से भतीजे उनके मकान में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। चाचा लेखराज को उन्होंने घेर लिया और जमीन उनके नाम लिखने को कहा। चाचा लेखराज ने जमीन भतीजों के नाम लिखने से इनकार किया तो भतीजों ने पहले चाचा लेखराज को जमकर पीटा। लेखराज चीखता चिल्लाता रहा। आसपास के लोग उसकी चीखें सुनते रहे, लेकिन किसी की उसे बचाने की हिम्मत नहीं हुई।

चाचा आखिर तक अपने भतीजों के नाम जमीन लिखने से इनकार करता रहा तो भतीजे धारदार हथियार ले आए। धारदार हथियार से भतीजों ने चाचा लेखराज पर ताबड़तोड़ वार किए। वह बेदम हो गया। इसके बाद उसे तमंचे से दो गोलियां भी मारी। जिसके बाद लेखराज ने दम ही तोड़ दिया। भतीजे चाचा की लाश के पास ही लाठी डंडे लेकर बैठ गए, गांव में किसी की हिम्मत लेखराज की लाश तक जाने की नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सड़क दुर्घटनाओं में वकील समेत पांच लोगों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार