गोंडा: जहांगीरवा के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, पैर कटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। लखनऊ-गोंडा रेल मार्ग पर जहांगीरवा के पास चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया। जिससे उसका बायां पैर कट गया। आरपीएफ के जवानों ने युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में मुंबई से आ रही अंत्योदय ट्रेन जहांगीरवा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी। 

इसी दौरान ट्रेन में सवार एक युवक अचानक गिर गया और उसका बायां पैर कट गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान जमाल (25) पुत्र अब्दुल निवासी पचपेड़वा जिला बलरामपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार