संभल: मृत बच्चे को जन्म देने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी का झांसा देकर छह महीने तक किया था शारीरिक शोषण

बहजोई, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर छह माह तक शारीरिक शोषण करने के मामले में दुष्कर्म पीड़िता की मृत बच्चे को जन्म देने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

बहजोई के एक मोहल्ला निवासी नागरिक ने 17 अप्रैल को थाना बहजोई में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसकी 22 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण छह महीने तक किया था। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तीन दिन पहले पर प्रसव पीड़ा हुई तो युवती की हालत बिगड़ गई। 

बहजोई के सरकारी अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया था। मेरठ के निजी अस्पताल में युवती ने मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद युवती की हालत और बिगड़ने लगी। सोमवार को युवती ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। सीओ बहजोई दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि युवती को मृत बच्चा हुआ था। इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ी उपचार के दौरान सोमवार को मेरठ के एक अस्पताल में युवती ने अपना दम तोड़ दिया।

ये भी पढे़ं- संभल: गंगा में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, दो को निकाला...एक लापता

 

 

संबंधित समाचार