Bareilly News: गायत्री नगर और गांधीपुरम में गंदे पानी की सप्लाई पर विरोध, लोगों ने जेई पर फोन न उठाने का भी लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गायत्री नगर और गांधी पुरम क्षेत्र में कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। सोमवार को लोगों ने मोहल्ले में विरोध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। सौरभ जैन ने नगर निगम में इसकी शिकायत दर्ज कराई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल विभाग के जेई अजीत सिंह ने फोन ही नहीं उठाया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम में प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।

लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गंदा पानी आने के अलावा प्रेशर भी कम रहता है। प्रकाश शर्मा ने कहा कि आबादी बढ़ने की वजह से शास्त्री नगर में लगा ओवरहेड टैंक अब काफी नहीं रहा है। उन्होंने राम लीला मैदान के कोने पर एक और पानी का टैंक लगाने की मांग की है। पूजा जोशी ने कहा कि कई दिनों से हार्टमन कॉलेज रोड पर पाइप लाइन फटी है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि इजल बर्बादी पर गंभीर नहीं है। 

प्रदर्शन करने वालों में अभिनव जौहरी, अनंत शर्मा, करन गुर्जर, राम आसरे शर्मा, मोहन भट्ट, गणेश पाण्डेय, हेमा भट्ट, सपना भट्ट, जानकी जोशी, मोहिनी, विशाल अग्रवाल, करम सिंह, शंकर दत्त पाण्डेय, गोदावरी पांडे, गीता जोशी, शिरोमणि जोशी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: बरेली डिपो की बस पर फेंके पत्थर, चालक को पीटा

 

 

संबंधित समाचार