Bareilly News: स्पेक्टर 2024 की विजेता बनी पीएफएम टाइगर्स, 6 विकट से जीता मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज फार्मेसी फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, फैकल्टी ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में तीन दिवसीय स्पेक्टर 2024 का सोमवार को समापन हो गया। फार्मेसी हीरोज और पीएफएम टाइगर्स की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मैच का टॉस प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कनौजिया और डॉ. शैलेंद्र वर्मा ने किया। 

पीएफएम टाइगर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। फार्मेसी ने 10 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 102 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पीएफएम टाइगर्स ने मात्र 9.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

मैच में पीएफएम टाइगर्स के खिलाड़ी मुगीस खान ने 34 गेंद में 80 रन नाबाद पारी के साथ 3 विकेट चटकाए। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की उप कुलाधिपति डॉ. लता अग्रवाल ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गैर हाजिर आठ मतदान कार्मिकों पर FIR, 66 को नोटिस

 

 

संबंधित समाचार