बहराइच: बच्चों के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। वजीरगंज बाजार में शनिवार रात को बच्चों के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर चले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट शांत कराया। घायलों का मेडिकल कराने के साथ दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात कर …

बहराइच। वजीरगंज बाजार में शनिवार रात को बच्चों के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर चले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट शांत कराया। घायलों का मेडिकल कराने के साथ दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार में देर रात को दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया। वजीरगंज के चिकवा मोहल्ला व हलवाई मोहल्ला के लोगों के बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू हुई थी। जिस पर बड़े बुजुर्ग बीच बचाव करा रहे थे। तभी रात में घर की छतों से ईंट पत्थर के बरसात शुरू हो गई।

गली में खड़े दोनों पक्षों के लोगों में एक तरफ से कसीम, शहीद, फरीदा, नसीम चोटिल हो गए। वहीं दूसरी पक्ष से शकील, असलम, अहमदी, तमीज, कनीज समेत 8 लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने हल्का दरोगा नरसिंह देव, रविन्द्र चौधरी सन्त शुक्ला समेत अन्य की मदद से मामला शांत कराया।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया दोनों तरफ से मिली। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : दो पक्षों के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका