लखनऊ: दबंगों ने युवती का रिश्ता तुड़वा पिता को धमकाया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बीकेटी थाना अंतर्गत रैथा गांव में तीन भाईयों ने गांव की रहने वाली एक युवती का रिश्ता तुड़वाने के बाद उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने यह आरोप लगाते हुए सम्बन्धित थाने में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक, रैथा गांव निवासी किसान ने गांव के रहने वाले तीन भाई जितेंद्र, धमेंद्र और राजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी का रिश्ता तय किया था। शादी वाले दिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तीनों भाइयों ने विवाह को रोकवा दिया था। 

विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित से धक्का-मुक्की कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों भाईयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार