बरेली: हिमवीरों ने मनाया खेल दिवस, प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। क्षेत्रीय मुख्यालय और तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में रविवार को उप महानिरीक्षक जीसी उपाध्याय के मार्गदर्शन और तृतीय वाहिनी सेनानी विपिन कुमार के निर्देशन में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार विष्ट सेनानी, …

अमृत विचार, बरेली। क्षेत्रीय मुख्यालय और तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में रविवार को उप महानिरीक्षक जीसी उपाध्याय के मार्गदर्शन और तृतीय वाहिनी सेनानी विपिन कुमार के निर्देशन में हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार विष्ट सेनानी, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा हिमवीर उपस्थित रहे।

इस दौरान 100 मीटर रिले दौड़, 01 किलोमीटर वाक, खो-खो प्रतियोगिता एवं योगासन का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान उप महानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने बताया कि भारत में पहला राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2012 को मनाया गया था, जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

मेजर ध्यानचन्द ने 1928, 1932 और 1906 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक की पहली हैट्रिक जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे खेल और खेल भावना और खिलाड़ियों को सम्मान देना है। इस तरह के दिवस युवाओं को मान्यता देते हैं, रोजगार प्रदान करते हैं और विभिन्न खिलाड़ियों के रंग की प्रशंसा करते है तथा युवाओं के बीच खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करते है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीमारदार ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया आरोप, कहा- डॉक्टर कहते हैं यहां अच्छा इलाज नहीं होता प्राइवेट ले जाओ

संबंधित समाचार